Monday, February 4, 2008
शब्द-ज्ञान
1
अंक
क्रोड़, गोद;
2
अंकुर
गुठली, बीज आदि से निकलने वाला नया डंठल, जड़ या डाल से निकलने वाला नया पत्ता;
3
अंकुश
लोहे का कांटा जिससे हाथी को चलाया और वश में किया जाता है;
4
अंग
शरीर के विभिन्न अवयव;
5
अंचल
सीमा के आसपास का प्रदेश;
6
अंडा
कुछ विशिष्ट मादा जीवों के गर्भाश्य से निकलने वाला एक पिंड।
7
अंत
समाप्ति, अवसान।
8
अंतरंग
घनिष्ठ, आत्मीय;
9
अंतर
दो वस्तुओं के बीच की दूरी, फासला;
10
अंतरिक्ष
पृथ्वी तथा अन्य ग्रहों या लोकों के बीच का स्थान।
11
अंतर्राष्ट्रीय
एक से अधिक राष्ट्रों से संबंध रखने वाला।
12
अंतिम
सबसे पीछे का, आखिरी;
13
अंदर
भीतर।
14
अंधकार
अंधेरा
15
अंधा
देखने की शक्ति से रहित।
16
अंश
भाग, हिस्सा, खंड, टुकड़ा।
17
अकड़ना
कड़ा होना, ऐंठना;
18
अकाल
दुर्भिक्ष;
19
अकेला
बिना साथी का।
20
अक्ल
बुद्धि, समझ।
21
अक्सर
बहुधा, प्राय:।
22
अक्षर
वर्ण।
23
अखंड
जिसके खंड न हुए हों, पूरा, समूचा।
24
अखबार
समाचार पत्र।
25
अखरना
बुरा या अप्रिय लगना, खलना, ख़टकना।
26
अखाड़ा
व्यायामशाला, कसरत करने का स्थान;
27
अगर
यदि, जो।
28
अगरबत्ती
वह बत्ती जो सुगंधि के निमित्त जलाई जाती है।
29
अगला
सबसे आगे, सबसे पहले या सामने वाला;
30
अगाध
अथाह;
31
अग्नि
आग।
32
अग्रज
बड़ा भाई
33
अचल
जो अपने स्थान पर बना रहे, गतिहीन, स्थिर;
34
अचानक
बिना पूर्व सूचना के, एकाएक, सहसा।
35
अच्छा
ठीक, उपयुक्त;
36
अजगर
एक विशाल सर्प जो बकरी, हिरन आदि को निगल जाता है।
37
अजायबघर
वह भवन जहां पर पुराकालीन कला-कौशल संबंधी विभिन्न प्रकार की अद्भुत और विलक्षण वस्तुएं संग्रहीत तथा प्रदर्शित की जाती हैं, संग्रहालय।
38
अटकना
चलते-चलते या कोई काम करत-करते रुक जाना, रुकना।
39
अड़ना
बीच में रुकना या फंसना;
40
अड्डा
टिकने, ठहरने या बैठने का स्थान।
41
अणु
किसी तत्व या धातु का वह बहुत छोटा अंश जिसमें उसके सभी संयोजक अंश वर्तमान हों;
42
अतिथि
पाहुना, अभ्यागत, मेहमान।
43
अदालत
न्यायालय।
44
अधिक
बहुत;
45
अधिवेशन
किसी बड़ी सभा की लगातार होने वाली बैठकों का सामूहिक नाम।
46
अधिसूचना
किसी बात की ओर विशिष्ट रूप से ध्यान आकृष्ट करने के लिए दी जाने वाली सूचना (नोटीफिकेशन)।
47
अधूरा
जो पूरा न हो या जो समाप्त न हुआ हो।
48
अध्यक्ष
किसी संघ, संस्था, समिति आदि का प्रधान;
49
अध्यादेश
वह आधिकारिक आदेश जो किसी कार्य, व्यवस्था आदि के संबंध में राज्य के प्रधान शासक द्वारा निकाला गया हो (आर्डिनेंस)।
50
अध्यापक
पढ़ाने वाला, शिक्षक।
51
अध्याय
ग्रंथ या पुस्तक का खंड या विभाग;
52
अनगिनत
बहुत अधिक।
53
अनशन
आहार त्याग, उपवास;
54
अनाथ
जिसका पालन-पोषण करने वाला कोई न हो।
55
अनाथालय
वह स्थान जहां अनाथों का पालन-पोषण होता है।
56
अनावरण
किसी महापुरुष के चित्र, मूर्ति आदि से समारोहपूर्वक परदा हटा कर उसे सर्व-साधारण के लिए दर्शनीय किया जाना, उद्घाटन।
57
अनिवार्य
जिससे बचा न जा सके, अवश्यभावी।
58
अनुकरण
नकल, अनुसरण।
59
अनुक्रमणिका
किसी विशेष क्रम के आधार पर बनाई गई सूची।
60
अनुज
छोटा भाई।
61
अनुराग
प्रेम, आसक्ति।
62
अनुवाद
एक भाषा में लिखि या कही हुई बात को दूसरी भाषा में कहने या लिखने की क्रिया, भाषांतर।
63
अनुसंधान
खोज, अन्वेषण।
64
अनुसार
किसी के ढंग या रूप से मिलता हुआ, अनुरूप।
65
अनुसूचित
जिसे अनुसूची में स्थान मिला हो।
66
अनुसूची
किसी लेख या ग्रंथ के अंत में परिशिष्ट के रूप में लगी हुई सूची (शैड्यूल)।
67
अनेक
एक से अधिक, कई, बहुत।
68
अन्न
अनाज।
69
अन्य
दूसरा।
70
अन्याय
न्याय-विरुद्ध कार्य;
71
अपना
आत्मसंबंधी, निजका।
72
अपनाना
अपना बनाना;
73
अपने-आप
बिना किसी की प्रेरणा के;
74
अपमान
मानहानि, अनादर;
75
अपराध
अनुचित या दंडनीय कार्य;
76
अपराधी
अपराध करने वाला।
77
अपराह्न
दोपहर के बाद का काल, तीसरा पहर।
78
अपाहिज
लूला लंगड़ा, विकलांग।
79
अफसर
अधिकारी।
80
अफीम
पोस्त के डंठलों से निकाला जाने वाला मादक पदार्थ।
81
अभयदान
सुरक्षा का वचन देना।
82
अभिनंदन
किसी को पूज्य मान कर उसके प्रति शुभकामना और श्रद्धा प्रकट करना।
83
अभिनय
आंगिक चेष्ठा, हावभाव।
84
अभिनेता
रंगमंच पर अभिनय या नाटक करने वाला।
85
अभिप्राय
उद्देश्य, प्रयोजन;
86
अभिभावक
सरंक्षक (गार्जियन)।
87
अहंकार, घमंड।
88
अभियान
किसी विशिष्ट कार्य की सिद्धि के लिए दल-बल सहित जाना;
89
अभियुक्त
वह जिस पर न्यायालय में कोई अभियोग लगाया गया हो, मुलजिम, अपराधी।
90
अभियोग
अपराध का आरोप;
91
अभिलाषा
इच्छा, कामना, आकांक्षा।
92
अभिलेख
किसी घटना, विषय, व्यक्ति आदि से संबंधित लिखित प्रामाणिक सामग्री।
93
अभिवादन
श्रद्धापूर्वक किय़ा जाने वाला नमस्कार, प्रणाम।
94
अभिशाप
शाप, अहित कामनासूचक शब्द।
95
अभी
इसी समय, इसी क्षण, तुरंत;
96
अभीष्ट
जिसकी इच्छा या कामना की जाए;
97
अभ्याय
दक्षता प्राप्त करने के लिए दत्तचित्त होकर किसी काम को बार-बार करने की क्रिया।
98
अमर
कभी न मरने वाला;
99
अमल
प्रयोग, व्यवहार।
100
अमानत
धरोहर, थाती।
101
अमावस्या
चांद मास के कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन जिसमें रात को चंद्रमा की एक भी कला नहीं दिखाई देती।
102
अमिट
मिटने या नष्ट न होने वाला, स्थायी।
103
अमीर
धनवान, व्यक्ति, रईश;
104
अमुक
कोई अनिश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु, फलां।
105
अमृत
एक प्रसिद्ध कल्पित पेय जिसके सम्बंध में यह मान्यता है कि उसके पीने से प्राणी सदा के लिए अमर हो जाता है, सुधा, पीयूष।
106
अम्ल
खट्टापन, खटाई;
107
अरथी (अर्थी)
वह तख्ता, सीढ़ी आदि जिस पर मृत शरीर को अंत्येष्टि के लिए ले जाया जाता है, जनाजा।
108
अराजकता
अव्यवस्था;
109
अरुण
लाल रंग का, रक्त वर्ण का; सुर्ख।
110
अर्चना
पूजा, वंदना।
111
अर्थ
अभिप्राय, माने;
112
अर्थशास्त्र
वह शास्त्र जो मनुष्य की आर्थिक क्रियायों का विवेचन करता है और उपयोगी पदार्थों के उत्पादन, उपभोग, वितरण और विनिमय की समुचित जानकारी देता है।
113
अर्ध
आधा।
114
अर्धमासिक
मास के आधे भाग का, पाक्षिक।
115
अर्धांगिनी
धर्मपत्नी।
116
अर्पण
किसी को आदरपूर्वक कुछ देना, सौंपना या भेंट करना।
117
अलंकरण
पदक या पदवी द्वारा विभूषित करने की क्रिया।
118
अलंकार
सौंदर्यवर्धक वस्तु या सामग्री, सजावट;
119
अलग
दूर हटा हुआ, पृथक;
120
अलता
लाख से बना हुआ वह लाल रंग जो स्त्रियां शोभा के लिए पैरों में लगाती है, महावर।
121
अलबम
तसवीरें रखने की किताब या कापी, चित्राधार।
122
अलमारी
काठ, लोहे आदि का या दीवार में बना एक प्रकार का ऊंचा या लंबा आधान, जिसमें चीजें रखने के लिए खाने या घर बने होते है।
123
अलापना
गाने के समय लंबा स्वर खींचना, तान लगाना।
124
अलावा
अतिरिक्त, सिवाय।
125
अलौकिक
जो इस लोक में न मिलता हो, लोकोत्तर;
126
अल्प
कम थोड़ा, विरल;
127
अल्पविराम
एक विराम चिह्न जो वाक्य के पदों में पार्थक्क दिखाने या बोलने में कुछ ठहराव सूचित करने के लिए प्रयुक्त होता है (कॉमा)।
128
अल्पसंख्यक
वह दल, पक्ष या समाज जिसके अनुयायियों की संख्या अन्य दलों, पक्षों या समाजों से अपेक्षाकृत कम हो।
129
अल्पाहार
उचित या साधारण से बहुत कम खाना, थोड़ा भोजन।
130
अवकाश
छुट्टी या फुरसत का समय;
131
अवज्ञा
किसी आज्ञा या कानून को न मानना, उल्लंधन;
132
अवतरण
लेख, वचन आदि का उद्धृत, अंश, उद्धरण;
133
अवतार
पौराणिक मान्यता के अनुसार ईश्वर का भौतिक या मानव रूप धारण करके इस संसार में आना;
134
अवयव
शरीर का कोई अंग;
135
अवरोह
ऊपर या ऊंचाई से नीचे आना, उतरना;
136
अवलंब
आश्रय, सहारा, भरोसा।
137
अवशेष
जो उपयोग, नाश, व्यय आदि के उपरांत बाकी रहे।
138
अवश्य
निश्चित रूप से, जरूर।
139
अवसर
सुयोग, मौका।
140
अवसाद
आशा, उत्साह, शक्ति आदि का अभाव, शिथिलता, उदासी;
141
अवसान
अंत, समाप्ति;
142
अवहेलना
अवज्ञा, तिरस्कार;
143
अवांछित
जो चाहा न गया हो।
144
अवाक्
मौन, चुप, स्तब्ध।
145
अविकल
ज्यों का त्यों;
146
अविरल
जो विरल अर्थात् दूर-दूर पर स्थित न हो, घना, सघन;
147
अविलंब
बिना देर किए, तुरंत, तत्काल।
148
अवैतनिक
बिना वेतन का (आनरेरी)।
149
अवैध
जो विधि या विधान के विरुद्ध हो।
150
अव्यवस्था
व्यवस्था (क्रम, नियम, मर्यादा आदि) का अभाव, गड़बड़ी;
151
अशुद्ध
जो शुद्ध न हो, जिसमें पवित्रता का अभाव हो, अपवित्र;
152
अशुद्धि
शुद्ध न होने की अवस्था या भाव, अशुद्धता।
153
अशुभ
जो शुभ (भला या हितकर) न हो, अमांगलिक या बुरा।
154
अश्लील
नैतिक या सामाजिक आदर्शों , से च्युत, सभ्य पुरुषों की रुचि के प्रतिकूल, गंदा फूहड़।
155
अष्टमी
शुक्ल या कृष्ण पक्ष की आठवीं तिथि।
156
असंख्य
जो गिनती में बहुत अधिक हो;
157
असंगत
जो संगत न हो, बेमेल, असंबद्ध, प्रसंग-विरुद्ध;
158
असंतोष
संतोष का अभाव।
159
असंभव
जो कभी घटित न हो सके।
160
असत्य
जो सत्य या उसके अनुरूप॒ न हो, झूठा या मिथ्या।
161
असभ्य
जो सभ्य न हो, अशिष्ट, गंवार।
162
असमंजस
कुछ करने, कहने आदि से पहले की वह मानसिक स्थिति जिसमें कर्त्तव्य निश्चित या स्थिर न हो सका हो, दुविधा।
163
असमर्थ
अशक्त;
164
असर
प्रभाव।
165
असल
वास्तविक।
166
असली
असल।
167
असहयोग
औरो के साथ मिलकर काम न करने की क्रिया या भाव।
168
असह्य
जो सहा न जा सके, उम्र, तीव्र या विकट।
169
असाधारण
जो सामान्य न हो, असामान्य।
170
असीम
जिसकी कोई सीमा न हो;
171
असुर
दैत्य, दानव, राक्षस।
172
असुविधा
सुविधा का अभाव;
173
अस्तबल
वह स्थान जहां घोड़े बांधे जाते है, घुड़साल, अश्वशाला।
174
अस्तव्यस्त
जिसका क्रम या व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो चुकी हो, इधर-उधर बिखरा हुआ, तितर-बितर।
175
अस्तित्व
होने का भाव, विद्यमानता, सत्ता।
176
अस्त्र
फेंक कर चलाया जाने वाला हथियार।
177
अस्थि
हड्डी।
178
अस्थिर
जिसमें स्थिरता न हो, गतिमान, चंचल।
179
अस्पताल
वह स्थान जहां रोगियों की चिकित्सा की व्यवस्था होती है, चिकित्सालय।
180
अस्वस्थ
जो स्वस्थ न हो, बीमार या रोगी;
181
अहं
अहंकार, अभिमान।
182
अहंकार
अभिमान, गर्व।
183
अहाता
चारों ओर से घिरा हुआ मैदान या स्थान, हाता;
184
अहिंसा
किसी की हत्या न करने या किसी को किसी भी तरह से तनिक भी कष्ट न पहुंचाने की क्रिया या भावना।
185
अहित
भलाई का अभाव या उसका विपरीत भाव, अपकार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment